पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंचायत समिति की बैठकों में एजेंडों पर नहीं होती कार्रवाई

पंचायत समिति की बैठकों में एजेंडों पर नहीं होती कार्रवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायत समिति की बैठक में शामिल अधिकारी और प्रतिनिधि।

सिटी रिपोर्टर | बोकारो

पंचायत समिति की बैठक में लिए गए एजेंडों पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। इस तरह का आरोप हर बार पंचायत समिति के सदस्य और प्रमुख के द्वारा लगाया जाता रहा है। कुछ ऐसा ही आरोप पंसस पुंडरू दिलीप महतो ने बुधवार को हुई बैठक के दौरान लगाते हुए बैठक के पहले ही बैठक को बेकार कहने लगे, बीडीओ और प्रमुख के द्वारा समझाए जाने बाद बैठक शुरू हुई। बैठक में पूर्व के एजेंडों पर चर्चा की गई। बैठक के बाद प्रमुख सरिता देवी ने कहा कि एक तो बैठक का आयोजन 3 महिनों पर होती है। उसमें भी लिए गए निर्णयों पर गंभीरता पूर्वक कार्रवाई नहीं होती है।पूर्व से ही सोलर लाइट और टैंकर खरीद के घोटाले के जांच की मांग उठती रही है मगर कार्रवाई अभी तक नहीे हाे रही।इस बैठक को भी पूरा किए बिना ही बीडीओ चले गए। ऐसे में यह साफ है की पंसस की बैठक में लिए गए प्रस्तावों के प्रति अधिकारी गंभीर नहीं है। ऐसे में समिति के सदस्यों की नाराजगी जाहीर है। बीडीओ कपिल कुमार ने कहा कि अपने स्तर से हर मामले को गंभीरता पूर्वक कार्रवाई करते हैं।

खबरें और भी हैं...