पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीपीआई नेताओं पर हुए हमले के विरोध में फूंका ममता का पुतला

सीपीआई नेताओं पर हुए हमले के विरोध में फूंका ममता का पुतला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुतला फूंकते सीपीआई के नेता।

सिटी रिपोर्टर | बोकारो

भारत की कम्युनिष्ट पार्टी मार्क्सवादी की ओर से नया मोड़ में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका गया। इस दौरान पार्टी के जिला सचिव बीडी प्रसाद ने कहा कि बंगाल में पंचायत चुनाव में ममता बनर्जी सरकार की ओर से धांधली की गई। पंचायत चुनाव की घोषणा के साथ ही पूरे राज्य में विपक्षी पार्टियों व उनके उम्मीदवारों तथा समर्थकों पर हमला कर उन्हें आतंकित करना शुरू कर दिया गया। खासकर सीपीआई एम के नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं पर सुनियोजित तरीके से हमला किया गया। उम्मीदवारों को नामांकन करने से रोका गया। सीपीआई समर्थकों को जिंदा जलाया गया।

पूरे राज्य में भय और अराजकता का माहौल बना दिया गया। चुनाव पदाधिकारियों को भी निष्पक्ष काम करने से रोका गया। पार्टी जिला कमेटी इस तरह की कार्रवाई की निंदा करती है। मौके पर यू झा, आरके गोराईं, कुमार सत्येंद्र, शकुर अंसारी, सीबी अजनबी, महेश प्रसाद, भूदेव प्रसाद सिंह, जेएन सिंह, आरकेपी वर्मा, संतलाल दास, आरबीपी सिन्हा, शांति वर्मा, शंकर पोद्दार आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...