पानी की समस्या को लेकर ईओ से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
ईओ को ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी।
सिटी रिपोर्टर | बोकारो
बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की जिलाध्यक्ष मुसर्रत जबी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल चास नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी जेपी यादव से मिलकर वार्ड 1 और 10 में पानी की समस्या से अवगत कराते हुए मांग पत्र सौंपा। उन्होंने कहा है कि इन वार्ड क्षेत्रों में पाइप लाइन का विस्तार नहीं हुआ है। इसके कारण इस गर्मी के मौसम में यहां के लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की। मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी। इस अवसर पर मनोज राय, जुबील अहमद, रेहाना, सलमा, नुरजहां, तरन्नुम, मेराजुन, शबाना, सुलेखा आदि उपस्थित रहे।