- Hindi News
- National
- विस्थापित समस्याओं का समाधान नहीं तो 20 मई को प्रबंधन का पुतला फूंकेंगे : गुलाब
विस्थापित समस्याओं का समाधान नहीं तो 20 मई को प्रबंधन का पुतला फूंकेंगे : गुलाब
बीएसएल और बीपीएससीएल की ओर से अगर विस्थापित समस्याओं का निदान जल्द नहीं किया जाएगा तो 20 मई को सभी विस्थापित गांवों में प्रबंधन का पुतला फूंका जाएगा। यह बातें झानसे प्रमुख गुलाब चंद्र ने गांधी चौक पर आयोजित धरना कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि खाली पड़ी जमीन विस्थापितों को वापस किया जाए। शिक्षित और अशिक्षित महिला-पुरूषों की एकमुश्त 20 हजार की बहाली की जाए। विस्थापितों की नौकरी में उम्र सीमा को 45 वर्ष किया जाए। प्लांट के लिए भूमि अधिग्रहण में सीएनटी एक्ट को भी नजर अंदाज कर दिया गया। अगर विस्तारीकरण ही करना है तो इसकी घोषणा करें।
नारेबाजी करते झानसे नेता और कार्यकर्ता।
खाली जमीन पर किया जाएगा कब्जा
उन्होंने कहा कि पुतला दहन के बाद भगत सिंह चौक से हथियार के साथ पदयात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद सेक्टर चार की खाली पड़े जमीन पर कब्जा किया जाएगा। अगर कोई अन्य परिस्थिति आती है तो अधिकारियों का घेराव कर सबक सिखाया जाएगा। इसके लिए सभी कार्यकर्ता तैयारी में अभी से लग जाएं। मौके पर धीरेंद्र नाथ गोस्वामी, बुद्धदेव मुर्मू, गणेश चंद्र महथा, शब्बीर अंसारी, कालीचरण गोस्वामी, बीरबल मरांडी, विनय कुमार सिंह, लालबाबु अंसारी, मथन महतो, सुधीर कुमार, सुखदेव मांझी आदि मौजूद थे।