भाजपा से दो फीसदी अधिक वोट कांग्रेस को मिले : राघव
बोकारो | राष्ट्रीय इस्पात मजदूर कांग्रेस की बैठक महासचिव राघव सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान सिंह ने कहा कि कर्नाटक चुनाव में भाजपा से दो प्रतिशत वोट कांग्रेस को अधिक मिला है। वोट प्रतिशत के हिसाब से कांग्रेस को सीट नहीं मिली है। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की सरकार के खिलाफ जनाक्रोश था। जिससे वे दो सीटों में से एक सीट में चुनाव हार गए। उनकी मंत्रिमंडल के 10 मंत्री भी चुनाव हार गए। ऐसी जनाक्रोश की स्थिति में भी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अथक प्रयास और प्रचार-प्रसार की वजह से कांग्रेस को भाजपा से दो प्रतिशत अधिक वोट मिला। मौके पर सुरेंद्र प्रसाद सिंह, चुन्नु मिश्रा, राजीव सिंह, गौरव कुमार, मुकेश ठाकुर, अरविंद कुमार, प्रदीप सिंह आदि मौजूद थे।