प्रधानमंत्री के कार्य से देश की जनता खुश : वीरभद्र
बोकारो | जिला भाजपा के उपाध्यक्ष वीरभद्र प्रसाद सिंह ने कहा है कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंेद्र मोदी के कार्य से काफी खुश है। इसी का नतीजा है कि कर्नाटक में भाजपा को बड़ी जीत हासिल हुई है। विपक्ष के लोग केवल अनर्गल बयानबाजी कर लोगों को भरमा रहे हैं। विकास के मुद्दे से भटका रहे हैं। मगर जनता सब समझ रही है। वह विपक्ष के नेताओं के अनर्गल बयानबाजी के चक्कर में नहीं फंसनेवाली है।
आनेवाले दिनों में जनता इसका करारा जवाब देगी। जनता कभी विपक्ष के नेताओं को माफ नहीं करेगी। क्योंकि विपक्ष ने अब तक ऐसा कोई काम नहीं किया जो जनता को बता सकें। राज्य में रघुवर सरकार भी विकास का काम तेजी से कर रही है। धरातल पर काम दिख रहा है। सड़कें इतनी अच्छी बन गई हैं कि लोगों को आवाजाही में काफी सुविधा हो रही है। इसका भी असर गोमिया उपचुनाव में दिखेगा। यहां भाजपा की जीत होगी।