- Hindi News
- National
- पीएम 25 को करेंगे समीक्षा, डीसी ने अफसरों को रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया
पीएम 25 को करेंगे समीक्षा, डीसी ने अफसरों को रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया
बोकारो | उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरनवाल की अध्यक्षता में ऑपरेशनल डिस्ट्रीक की समीक्षा बैठक कार्यालय कक्ष में हुई। उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों से कहा कि जिला में ऑपरेशनल डिस्ट्रीक के तर्ज पर ऑपरेशनल पंचायत को चिह्नित करें। उपायुक्त ने कहा कि 25 मई को प्रधानमंत्री के द्वारा ऑपरेशनल डिस्ट्रीक की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने पदाधिकारियों को पंचायत स्तर पर ऑपरेशनल जिला हेतु 49 बिंदुओं पर 81 प्रकार के सूचनाओं का संकलन करने का निदेश दिया। साथ ही समीक्षा की जाने वाली सारी बिंदुओं की रिपोर्ट उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को तैयार करने का निर्देश दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त रवि रंजन मिश्रा, सिविल सर्जन डाॅ. सोवान मुर्मू, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी एपी त्रिपाठी, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल चास शशि भूषण पूरण, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल तेनुघाट राम प्रवेश राम, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी शक्ति कुमार, ई-डिस्ट्रीक मैनेजर संजीव आदि थे।