पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रबंधन के साथ वार्ता के बाद मजदूरों की हड़ताल समाप्त

प्रबंधन के साथ वार्ता के बाद मजदूरों की हड़ताल समाप्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो इस्पात संयंत्र के सीआरएम, एआरपी 1, 2 व 3 में कार्यरत निजी कंपनी आईएसएसआई व आईजीपीएल के मजदूर अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर 15 मई को सुबह छह बजे हड़ताल पर चले गए थे। यह हड़ताल बोकारो कर्मचारी पंचायत के बैनर तल शुरू हुई थी। शाम में महाप्रबंधक प्रभारी सीआरएम डीएन महंती, महाप्रंबधक सीआरएम राकेश कुमार, संजय कुमार, उप महाप्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन माला हेम्ब्रम, सहायक महाप्रबंधक बीएम बक्शी, सहायक महाप्रबंधक बीके मिश्रा, उप महाप्रबंधक ठेका प्रकोष्ठ एसी पांडे एवं मेसर्स आईएसएसआई, आईजीपीएल की ओर से महाप्रबंधक डीएन मिश्रा, वाईसी वधावन व मजदूर पक्ष से बोकारो कर्मचारी पंचायत के महामंत्री रमाकांत वर्मा, कामगार प्रतिनिधि शैलेंद्र कुमार सिंह, आलोक कुमार राय, रमाशंकर शर्मा, हेमकांत सिंह आदि वार्ता में शामिल हुए। मजदूर कारखाना अधिनियम के तहत अर्जित छुट्टी, कारखाने में दुर्घटना के दौरान बीजीएच में इलाजरत मजदूर आलोक कुमार राय एवं ईश्वर सिन्हा का इलाज के समय का पैसा का भुगतान, 16 मजदूरों का 3000 रुपया प्रतिमाह की गई कटौती को वापस करने, मई दिवस का पैसा का भुगतान आदि की मांग कर रहे थे। प्रबंधन के साथ अगली वार्ता 27 मई के पहले होगी। यह भी निर्णय हुआ कि कम्पनी की ओर से इस हड़ताल में सम्मिलित किसी भी कामगार के विरुद्ध कार्रवाई न हो।

खबरें और भी हैं...