हाइवा के चकमे से पिकअप वैन पलटी, सवार सुरक्षित
दुर्घटना के बाद पिकअप वैन के चक्के ऊपर हो गए।
भास्कर न्यूज | दुग्दा
दुग्दा-लोहापट्टी हीरक सड़क मार्ग के रेलवे ओवरब्रिज के समीप बीती रात प्याज से लदी हुई बोलेरो पिकअप वैन असंतुलित होकर पलट गई। जानकारी के अनुसार बीआर29एसी 8371 पिकअप वैन में दुग्दा से प्याज लोड कर बोकारो दुंदीबाद मंडी जा रही थी। इसी दौरान ओवरब्रिज के समीप हाइवा के चकमा दिए जाने से गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।