पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सहायक शिक्षिका को सौंपा गया विद्यालय संचालन का प्रभार

सहायक शिक्षिका को सौंपा गया विद्यालय संचालन का प्रभार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चास प्रखंड के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रंजना पांडे ने प्राथमिक विद्यालय महुदा का संचालन का कार्य सहायक शिक्षिका तिलोत्तमा महतो को सौंपा है। उन्होंने कहा है कि प्राथमिक विद्यालय महुदा के प्रधान शिक्षक विश्वनाथ कुमार का राजकीय बुनियादी विद्यालय डाबर टुपरा में प्रतिनियोजन हुआ है। ऐसी परिस्थिति में विद्यालय का संचालन सहायक शिक्षक तिलोत्तमा महतो को करने का निर्देश दिया है।

प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा है कि विद्यालय हित एवं छात्र हित को ध्यान में रखते हुए विद्यालय का संचालन किया जाए। उन्होंने प्रधान शिक्षक को एक सप्ताह के अंदर संपूर्ण प्रभार देने का भी निर्देश दिया है। ताकि स्कूल का बेहतर संचालन हो सके। इससे बच्चों की पढ़ाई भी ठीक से चल सकेगी।

खबरें और भी हैं...