पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रशिक्षित महिलाओं को मेयर ने दी सिलाई मशीन

प्रशिक्षित महिलाओं को मेयर ने दी सिलाई मशीन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मेयर भोलू पासवान व अन्य।

सिटी रिपोर्टर | बोकारो

मेयर भोलू पासवान ने गुरुवार को निगम के सभागार में कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवतियों में सिलाई मशीन का वितरण किया। समारोह में मेयर ने कहा कि आज के समय में लोगों को कौशल प्रशिक्षण से जुड़कर तकनीकी शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। देश में वैसे लोग कहीं भी रहकर अपना तथा अपने परिवार का अच्छे से भरण-पोषण कर सकते हैं। कार्यक्रम में आये प्रशिक्षुओं से मेयर ने इस बात का वचन लिया कि वह इसका सदुपयोग कर स्वरोजगार से जुड़ेंगे। उन्होंने उनके सुखद व उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर चास नगर निगम के नगर मिशन प्रबंधक निर्मल कुमार पार्षद प्रदीप शर्मा ,राजकिशोर पोद्दार,शंकर सिन्हा, प्रवीण कुमार, आदित्य कुमार, उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...