पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो वाहनों से 50 50 हजार रुपए नकद बरामद

दो वाहनों से 50-50 हजार रुपए नकद बरामद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो | उप चुनाव को लेकर गोमिया विधानसभा क्षेत्र में 27 अप्रैल से ही आर्दश आचार संहिता लागू है। कैश , शराब, हथियार, विस्फोटक व अन्य सामग्री जिससे मतदाता को प्रभावित किया जा सकता है की जांच के लिए क्षेत्र में 36 चेक पोस्ट बनाए गए हैं। साथ ही फ्लाइंग स्क्वायड टीम एवं स्टेटिक सर्विलांस की तीन-तीन टीमें बनाई गई हैं। ये टीमें जिला पुलिस बल के सहयोग से विधानसभा उप चुनाव क्षेत्र में सघन जांच अभियान चला रही हैं। इसी जांच क्रम में दो वाहनों में 50-50 हजार रुपए नकद राशि बिना कागजात, प्रमाणपत्र के जब्त की गई। राशि तेनुघाट उप कोषागार में जमा करा दी गई है। वहीं, एक वाहन से 21 दर्री जब्त की गई है। इसे मतदाताओं के बीच वितरण करने के लिए ले जाया जा रहा था। व्यय प्रेक्षक बंसल ने सभी जांच अधिकारियों को निर्देश दिया कि जांच के दौरान यदि 50 हजार रुपए से अधिक नकद राशि या 10 हजार रुपए से अधिक की चुनाव सामग्री जैसे ड्रग, शराब, हथियार, आर्म्स या गिफ्ट आइटम बिना किसी दस्तावेज के पाए जाते हैं ै तो उन्हें सीज करें। सीजर की कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराकर निर्वाची पदाधिकारीी के कार्यालय में जमा करा दें।

खबरें और भी हैं...