भोजूडीह | आद्रा मंडल के बोकारो-कोटशिला रेलखंड पर शनिवार को छह घंटे रेलवे ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। इस दौरान पुंदाग-राधागांव व कोटशिला-पुंदाग स्टेशनों के बीच मानव रहित लेवल क्रासिंग पर लिमिटेड हाइट सब-वे का निर्माण किया जाएगा। इसके कारण क्रमश: दोपहर 2.55 से शाम 6.55 बजे और दोपहर 1.05 बजे से शाम 7.05 बजे तक ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। इस वजह से बर्दवान -हटिया पैसेंजर ट्रेन 4 घंटे विलंब से खुलेगी। रांची-देवघर एक्सप्रेस, बोकारो-आसनसोल सवारी गाड़ी और हटिया-पटना एक्सप्रेस 3 घंटे विलंब से खुलेगी। वहीं, नई दिल्ली- पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस डेढ़ घंटे अौर पटना-हटिया एक्सप्रेस आधा घंटा विलंब से चलेगी। जबकि बोकारो-भुवनेश्वर गरीब रथ बोकारो स्टेशन से एक घंटा विलंब से खुलेगी। इसी प्रकार रांची-जयनगर एक्सप्रेस रांची से 1.15 घंटा और रांची-बोकारो सवारी गाड़ी आधा घंटा विलंब से खुलेगी।