पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीएचसी चास में 27 लाख से बना मैटरनिटी वार्ड तीन वर्ष में नहीं हुआ चालू, मरीज दूसरे अस्पताल की जा रहीं रेफर

सीएचसी चास में 27 लाख से बना मैटरनिटी वार्ड तीन वर्ष में नहीं हुआ चालू, मरीज दूसरे अस्पताल की जा रहीं रेफर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अशोक विश्वकर्मा बोकारो

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चास सरकारी उदासीनता का नमूना पेश कर रहा है। इस सीएचसी में तीन साल पूर्व 27 लाख रुपए की लागत से 12 बेड का नया प्रसव वार्ड बनाया गया था। लेकिन आज तक इसे चालू नहीं किया गया। संसाधनों के अभाव में यह बेकार पड़ा हुआ है। लेकिन अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। एक ही सफाई कर्मी से यहां काम लिया जा रहा है। प्रसूति गृह को रात में एक ही एएनएम के भरोसे छोड़ दिया जाता है। प्रसूति गृह में चार से अधिक जच्चा-बच्चा को रखने की जगह नहीं है। ऐसे में यदि सीएचसी में चार से अधिक प्रसव की मरीज आ गईं, तो उन्हें सदर अस्पताल या निजी अस्पतालों में रेफर करना पड़ता है। सीएचसी, चास पर क्षेत्र की करीब तीन लाख की आबादी निर्भर है।

मरीज को रहता है इनफेक्शन का खतरा

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चास में वर्तमान में जहां मरीज का प्रसव कराया जाता है, ठीक उसके बगल के कमरे में ही जच्चा-बच्चा को रखने की व्यवस्था है। इसके नवजात में इन्फेक्शन का खतरा बना रहता है। इस प्रसव गृह में गंदगी की वजह से मरीजों काे काफी परेशानी होती है। बीच शहर में होने के कारण यहां ज्यादातर मरीज आती हैं, इसके बावजूद संसाधनों पर अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया।

प्रसूति गृह में चार से अधिक जच्चा-बच्चा को रखने की जगह नहीं, चारों ओर फैली रहती है गंदगीा।

रात में एक ही एएनएम की

लगती है ड्यूटी

इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रसव गृह में रात के समय महज एक एएनएम की ड्यूटी दी जाती है। प्रसव कराने से लेकर वहां का पूरा काम उसी के जिम्मे है। अस्पताल में मात्र एक सफाई कर्मी है, जिससे सप्ताह के सातों दिन काम लिया जाता है। करीब तीन वर्ष पहले ही यहां कर्मियों और संसाधनों के अभाव की सूची विभाग के पास भेजी गई थी। लेकिन अभी तक संसाधन उपलब्ध नहीं कराए गए। नया प्रसव वार्ड बनने के बाद भी उसका लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है। खाली होने के कारण इसे गोदाम बना दिया गया है।

संसाधन मिलते ही प्रसूति वार्ड चालू हो जाएगा

अस्पताल में छह सफाईकर्मी और चार एएनएम की जरूरत है। इसके लिए दो वर्ष पहले विभाग को पत्र लिखा गया था। लेकिन अभी तक एक भी नियुक्ति नहीं हुई है। किसी प्रकार से एडजस्ट कर यहां काम करा रहे हैं। संसाधन उपलब्ध होने के साथ ही नया प्रसूति वार्ड चालू कर दिया जाएगा।

डॉ. बी मिश्रा, प्रभारी, सीएचसी चास।

खबरें और भी हैं...