पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ऐसे रांग साइड में न चलाएं वाहन नजर हटी तो हो सकती है दुर्घटना

ऐसे रांग साइड में न चलाएं वाहन नजर हटी तो हो सकती है दुर्घटना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो शहर में इन दिनों सड़क दुर्घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। लोगों को ट्रैफिक रूल्स के प्रति जागरूक करने के लिए सरकार और सामजिक संगठनों की ओर से समय-समय पर सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत अभियान चलाया जाता है। बावजूद इसके बड़े वाहन चालक सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। यह छोटी सी भूल बड़ी दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है। ऐसा ही नजारा सिवनडीह में फोरलेन स्थित रेलवे फाटक के पास देखने को मिला। रेलवे फाटक के पास एक ट्रक रांग साइड में काफी तेज गति से जा रहा था। दूसरी ओर से भी तेज गति के गाड़ियों आ रही थीं। विपरीत दिशा से आ रही गाड़ियां किसी तरह बचकर निकल रही थीं। थोड़ी भी चूक होने पर दुर्घटना हो सकती थी। जब फोरलेन सड़क पर वाहनों के परिचालन के लिए अलग-अलग रो बने हुए हैं। डिवाइडर भी बना है। फिर भी रॉग साइड में वाहन चलाना बड़ी लापरवाही है। हर किसी को इस पर ध्यान देना चाहिए।

फोटो : अनिल कुमार

खबरें और भी हैं...