पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में लगी कला प्रदर्शनी

शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में लगी कला प्रदर्शनी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो अल हबीब शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन संस्थान के डाॅ. रईस अहमद तथा डाॅ. तरन्नुम ने किया। प्रदर्शनी के संयोजक मोहन आजाद के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं ने अपने मॅाडल के माध्यम से कला का प्रदर्शन किया। संस्थान के सचिव डाॅ. आरए खान व प्राचार्य डाॅ. कायम जेहरा ने प्रतिभागियों के मॉडल की सराहना की। बेहतर मॉडल के लिए शिल्पा कुमारी को प्रथम, पूजा कुमारी को द्वितीय, रिजवाना परवीन को तृतीय, शारदा कुमारी को चतुर्थ व राबिया परवीन और रूकैया परवीन को संयुक्त रूप से पंचम पुरस्कार मिला। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के व्याख्याता डाॅ.शकील अहमद खान व वसीम अहमद, राधिका नूर, रेशमा परवीन, जियाउल हसन आदि का सराहनीय योगदान रहा।

छात्राओं के बनाए चित्र देखतीं अतिथि।

बनाई गई रंगोली के साथ छात्राएं।

खबरें और भी हैं...