पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चास में शौचालय का मेयर ने किया उद्घाटन

चास में शौचालय का मेयर ने किया उद्घाटन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शौचालय का उद्घाटन करते मेयर व अन्य।

डीबी स्टार बोकारो

मेयर भोलू पासवान ने शुक्रवार काे चास के रणविजय स्मारक काॅलेज परिसर में नवनिर्मित सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन किया। मौके पर कॉलेज के प्राचार्य और अन्य सभी शिक्षकों ने मेयर का स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार जताया। मेयर ने आश्वासन दिया कि कॉलेज के सौंदर्यीकरण का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा चास के भोलूर बांध तालाब के पास राम नगर कॉलोनी मे निर्मित कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र सह सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन किया गया। इस दौरान नगर विकास व आवास विभाग के संयुक्त सचिव एके रतन, कार्यपालक पदाधिकारी जेपी यादव उपस्थित रहे। इसके साथ ही साथ उपस्थित लोगों को चास को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहयोग करने की भी अपील उपस्थित लोगों से सभी अतिथियों ने की।

खबरें और भी हैं...