पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नोजल मैन की बेटी जया के 91 प्रतिशत अंक लाने पर इंडियन ऑयल ने किया सम्मानित

नोजल मैन की बेटी जया के 91 प्रतिशत अंक लाने पर इंडियन ऑयल ने किया सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीबी स्टार बोकारो

उषा पेट्रोल पंप में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पंप के नोजल मैन धनंजय कुमार पांडे की पुत्री जया कुमारी को आईसीएसई बोर्ड की बारहवीं के वाणिज्य संकाय परीक्षा में 91 प्रतिशत अंक लाकर बोकारो में तीसरा स्थान हासिल किया। तो जया और उसके पिता को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह की शुरूआत मुख्य अतिथि इंडियन ऑयल के डीजीएम माणिक विश्वास और डीलर उत्पल मुखर्जी ने की। इस अवसर पर डीजीएम विश्वास ने कहा कि पंप के कर्मचारी धनंजय कुमार पांडे की पुत्री जया कुमारी ने संत जेवियर्स स्कूल की छात्रा रहते हुए कठिन परिश्रम और लगन और धैर्य की बदौलत यह सफलता हासिल की।

डीलर उत्पल मुखर्जी ने कहा कि धनंजय कुमार पांडे ने अपनी पुत्री जया को बेहतर शिक्षा प्रदान की। उन्होंने विकट परिस्थिति में संघर्ष करते हुए बेटी को सदैव आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इसका सकारात्मक नतीजा सामने आया है। जया ने अपने माता पिता की उम्मीदें पर खरा उतरने का काम किया। संत जेवियर्स स्कूल के प्राचार्य साजू बास्टियन ने भी जया की तारीफ की। इस अवसर पर डीजीएम मानिक विश्वास और डीलर उत्पल मुखर्जी ने जया को सम्मानित करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। मौके पर ज्ञानेश प्रसाद, सतीश, सचिन, कुमार अमरदीप, आशिक केडिया, नुपूर मुखर्जी, उषा कुमार, मनोरंजन आदि उपस्थित रहे।

संत जेवियर्स में 12 वीं की छात्रा ने बोकारो में तीसरा स्थान हासिल किया

जया को सम्मानित करते पदाधिकारी।

खबरें और भी हैं...