रांची | बोकारो में हुए राज्य सम्मेलन के बाद भाकपा राज्य परिषद की रांची में दो दिवसीय बैठक हुई। जिसमें पार्टी का जनाधार बढ़ाने पर बल देने के साथ सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरुद्ध विशाल प्रदर्शन का निर्णय लिया गया। 19 सदस्यीय राज्य कार्यकारिणी गठित की गई। वहीं अलग-अलग 8 इकाई का भी पुनर्गठन किया गया। इस अभियान में 108 जनसंगठनों के कार्यकर्ता शामिल होंगे।