चास के जोधाडीह मोड़ में चास नगर निगम क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सांसद का संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चास नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न सामजिक क्षेत्रों के लोग भी शामिल हुए। कार्यक्रम का नेतृत्व सांसद प्रतिनिधि चास नगर निगम क्षेत्र हरेराम मिश्र ने किया संचालन भाजपा नेता अजय राय ने किया। इस अवसर पर सांसद के द्वारा नीरजा गैस एजेंसी के ओर से उज्जवला योजना के तहत दर्जनों लाभुकों को गैस चूल्हा और सिलेंडर वितरीत की गई। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के साथ साथ आमजनों ने भी सांसद से सीधा संवाद करते हुए अपनी अपनी समस्याओं से अवगत कराया। चीरा चास के संतोष सिंह ने अतिक्रमण और बिजली विभाग द्वारा अनियमित बिजली आपूर्ति के संबंध में सांसद से शिकायत की। वहीं राहुल कुमार ने नगर निगम के पदाधिकारियों के अनियमितता की शिकायत करते हुए जलापूर्ति योजना में भ्रष्टाचार व्याप्त होने की बात कही। सांसद प्रतिनिधि हरेराम मिश्रा ने सार्वजनिक धन का सही तरीके से लोकहित के कार्य में नहीं लगाए जाने के विषय को उठाया। उन्होंने ड्रेन, नाली, गली की सड़कों के निर्माण संपन्न कराने का आग्रह किया। सांसद ने सभी की बातों को सुनने के बाद कहा कि बिजली की समस्या को लेकर महाप्रबंधक से बात हुई है। जल्द ही निर्बाध बिजली मिलेगी और पुराने जर्जर तारों को भी बदला जा रहा है। भाजपा सरकार और पार्टी के कार्यकर्ता लोगों की समस्या के निराकरण के लिए कटिबद्ध रहते हैं। सरकार की योजनाओं को लाभ आम लोगों को कैसे मिले इसके लिए कार्यकर्ता कार्य कर रहे हैं। आज लोगों को अपनी बातों को रखने के लिए भटकना नहीं पड़ रहा है।
मौके पर कृष्ण कुमार मुन्ना, धनंजय फौलाद, आरएन ओझा, त्रिलोकी सिंह,, डा रतन केजरीवाल, गोपाल मुरारका, शिवकुमार सिंह, कमलेश राय, अर्चना सिंह, संजय वैद, अशरफ कुरैशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विद्युत विभाग धनबाद के जीएम को फोन कर कहा- दो दिन के भीतर दूर करें चास में बिजली की समस्या
बोकारो | चास की लचर बिजली आपूर्ति को लेकर समाजसेवी परिंदा सिंह के नेतृत्व में चास-बोकारो के प्रबुद्ध लोगों ने रविवार को सांसद पशुपति नाथ सिंह से सेक्टर वन सी स्थित उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात की और बिजली संकट से संबंधित ज्ञापन सौंपा। समस्याओं को सुनने के बाद सांसद ने महाप्रबंधक विद्युत आपूर्ति, धनबाद को फोन कर स्थिति की जानकारी ली। महाप्रबंधक ने कहा कि एक-दो दिन में समस्या दूर कर ली जाएगी। सांसद ने इस संदर्भ में डीवीसी के चेयरमैन से बात कर जल्दी 24 घंटे विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए वार्ता करने की बात कही। इसके बाद सांसद चास में हो रहे ज्ञानयज्ञ में शामिल हुए। साथ ही भारतीय मजदूर संघ के सम्मेलन और बोकारो क्लब में मगही भाषियों के सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस अवसर पर सांसद के साथ एके वर्मा, कृष्ण कुमार मुन्ना, त्रिलोकी सिंह, कमलेश राय, धनंजय फौलाद, एके वर्मा, विद्यासागर सिंह, अर्चना सिंह, सागर सिंह चौधरी, मृत्युंजय शर्मा, कुंदन सिंह, द्वारिका नाथ सिंह, विस्थापित समन्वय समिति के फूल चंद महतो, आर डी उपाध्याय, शिव कुमार सिंह, अनिल सिंह, दवेंद्र सिंह, जगेश्वर प्रसाद महतो आदि उपस्थित थे।