बोकारो | चास रोटरी के सदस्यों ने सामाजिक दायित्व का निर्वाहन करते हुए जोधाडीह मोड़ स्थित हनुमान मंदिर में वाटर कूलर लगवाया । चास रोटरी के संस्थापक अध्यक्ष संजय बैद ने कहा की चास रोटरी हमेशा अपने सामाजिक दायित्व को पुरा करने में तत्पर रहा है और आगे भी करता रहेगा। संजय बैद ने कहा की अब गर्मियों में हनुमान मंदिर के आसपास के लोगों व स्कूली बच्चों को अब शीतल जल उपलब्ध हो पायेगा। मौके पर दीपक झांझरिया,चनप्रित सिंह, मनोज चौधरी, डाॅ.परिंदा सिह, अमित केजरीवाल, अनिल गुप्ता आदि उपस्थित रहे।