पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फॉरेंसिक टीम ने ली चोरी हुए घर से फिंगर प्रिंट

फॉरेंसिक टीम ने ली चोरी हुए घर से फिंगर प्रिंट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थाना से महज आधा किलोमीटर दूर सेक्टर चार सी में रिटायर्ड बीएसएल कर्मी विनोद कुमार सिंह के आवास (संख्या-2220) में हुई चोरी के बाद रविवार को पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने घर पहुंचकर आलमारी आदि से फिंगर प्रिंट की जांच की। महिला थाना प्रभारी संगीता कुमारी के नेतृत्व में फोरेंसिक टीम ने कई जगहों की तलाशी ली। गृह स्वामी विनोद कुमार सिंह के अनुसार चोरों ने लगभग 10 लाख रुपए मूल्य के जेवरात और महंगी साड़ियाें की चोरी कर ली। चोर मकान से सटे किचन के ग्रिल की कुंडी काटकर परिसर में घुसे। फिर, कमरे के बाहर लगे ग्रिल की कुंडी काटकर अंदर प्रवेश किए और आलमारी को तोड़कर उसमें रखे जेवरात व करीब 100 पीस महंगी साड़ियां उठा ले गए।

चोरी के बाद घर की स्थिति देख परेशान विनोद कुमार सिंह।

घर में जांच करती फॉरेंसिक टीम।

समधी की सालगिरह में गए थे आरा

विनोद कुमार सिंह ने बताया कि वे अपने समधी की शादी की सालगिरह में शामिल होने के लिए बिहार के आरा जिले के उदवंत नगर गए थे। वहां से दो मई को अपने पैतृक गांव औरंगाबाद लौट रहे थे। इसी क्रम में गांव से पांच किलोमीटर पहले बसंतपुर के पास उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें उनकी प|ी ललझरी देवी की मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...