जोधाडीह मोड़ पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए कार्यकर्ता।
सिटी रिपोर्टर | बोकारो
चास के जोधाडीह मोड़ में कांग्रेस की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से पूर्व सांसद चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दूबे उपस्थित हुए। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के कई पदाधिकारियों ने ददई दुबे के समक्ष कांग्रेस में शामिल हुए। सभी का स्वागत ददई दुबे ने किया। शामिल होने वालों में भाजपा किसान मोर्चा के चास दक्षिणी अध्यक्ष कृष्णा महतो, किसान मोर्चा के बिजुलिया मंडल अध्यक्ष पांडव चौधरी, चास मुफ्फसिल भाजयुमो उपाध्यक्ष पांडव शर्मा, भाजयुमो बिजुलिया महामंत्री किशोर शर्मा, त्रिवेणी महथा, मिथिलेश तिवारी, आशीष शर्मा,विधान शर्मा, विक्रम, बजरंग दत्त, धर्मवीर राउत, मुकेश कुमार मुख्य हैं।
ददई दुबे ने कहा कि इन युवाओं को अब यह एहसास हो चुका है कि कांग्रेस ही सभी को एक साथ लेकर चलने वाली पार्टी है।