पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दर दर भटक रहे बोकारो के युवा: संग्राम

दर-दर भटक रहे बोकारो के युवा: संग्राम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुंदीबाद में प्रोग्रेसिव लोक मंच की ओर से युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। मंच के अध्यक्ष संग्राम सिंह ने कहा कि बोकारो में सेल, इलेक्ट्रो स्टील, डीवीसी पावर प्लांट, कोयला खदान होने के बावजूद यहां के युवा रोजगार के लिए दर-दर भटकने को विवश हैं। इसका एकमात्र कारण वर्तमान सरकार की गलत नीतियां हैं। इन सभी समस्याओं को लेकर प्रोग्रेसिव लोक मंच क्रमबद्ध आंदोलन करेगा। युवाओं की फौज तैयार की जाएगी। मौके पर अमित महतो, अमित कुमार, कुश चौधरी, विश्वजीत सिंह, विवेकानंद तिवारी, अभय सिंह, विशाल, भरत महतो, विक्की कुमार, पवन झा, कनक कुमार, दिलीप ठाकुर, रमेश, गोलू, राहुल, रमेशनीरज पाठक आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...