बोकारो | गुरु गोविंद सिंह एजुकेशन सोसायटी (जीजीईएस) में जयपुर की कंपनी आॅथेंटिक इंडस्टरीज लिमिटेड की ओर से कैंपस सेलेक्शन का आयोजन किया गया। इसमें 10 स्टूडेंट्स का चयन किया गया। 11 मई से कैंपस प्रोगाम चल रहा है। जीजीईएस के शिव शंकर प्रसाद, नवल सिंह चौधरी, रोहित कुमार, लबली सिंह, आकांक्षा अमबस्टा, अमित कुमार, मंतोष कुमार यादव, मनीष कुमार शर्मा, राकेश साह, दिपक एवं नवीन का चयन किया गया।