बोकारो | क्रिसेंट पब्लिक स्कूल सेक्टर-6 में 15 दिवसीय समर कैंप का समापन समारोह सफलता पूर्वक किया गया। इसमें विभिन्न गतिविधियां आर्ट एंड क्राफ्ट, नृत्य, संगीत, खो खो, ताइक्वांडो, कंप्यूटर, वालीबाॅल, क्रिकेट का प्रदर्शन किया गया। कैंप के दौरान विद्यार्थियों ने जो कुछ नया सीखा, उसे उन्होंने आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। सबसे पहले नृत्य विधा की छात्राओं ने गुरू वंदना नृत्य की प्रस्तुति की। कैंप में विशेषज्ञ प्रशिक्षक के रूप में धीरज कुमार, अनामिका वर्णवाल, संघमित्रा चक्रवर्ती, प्रभाकर कर्मकार, रौशन कुमार सिंह, वरूण कुमार, राखी सिन्हा, इन्द्रजीत, ज्योति श्रीवास्तव आदि शामिल थे, जिनके निर्देशन में बच्चों ने विषय कि बारीकियों को सीखा। कंप्यूटर गतिविधि में बच्चों ने पावर प्वांइट प्रजेंटेशन, एनिमेशन सीख कर विभिन्न टाॅपिक पर पोस्टर, स्लाइड आदि प्रदर्शित की। आर्ट एंड क्राफ्ट गतिविधि में बच्चों ने पेपर से चिड़िया, तितली, घोंसला तथा आकर्षक स्टोन पेंटिग प्रस्तुत की।