पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चास में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ शुरू

चास में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चास के मधुवन हाइट्स में रविवार से श्रीमद् भागवत ज्ञान महायज्ञ की शुरुआत हुई। सुबह प्रभातफेरी निकाली गई, जो कुलदीप सिनेमा रोड, बाइपास रोड होते हुए मधुवन हाइट्स पहुंची। प्रभात फेरी में भक्तिमय भजनों काे गाते हुए काफी संख्या में लोग शामिल हुए। इसके बाद शाम में हरिद्वार से आए कथा वाचक राजेंद्र जी महाराज ने भागवत कथा की शुुरुआत की। उन्होंने पहले दिन महात्म कथा, सच्चिदानंद की व्याख्या, नारद जी से भक्ति में भेंट आदि बातों को विस्तार से बताते हुए कहा कि भागवत के श्रवण मात्र से मानव का संपूर्ण कल्याण होता है। भागवत कथा सुनने से मनुष्य के मन मस्तिष्क में अच्छे विचार अौर सदगुणों का संचार होता है। इस अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में विजय सिंह और चंपा सिंह रही। वहीं कथा के अवसर पर राज जायसवाल, प्रकाश सिंह, धर्मवीर सिंह, सुनीता जायसवाल, हरी अग्रवाल, अमर गुप्ता, चंदन जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...