मुस्कान हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर चास व मुस्कान आई हॉस्पिटल सेक्टर चार ने सेल के रिटायर्ड कर्मियों के लिए मेडिक्लेम सुविधा बहाल की है। इस सुविधा के बहाल होने से अब सेल के रिटायर्ड कर्मी इन अस्पतालों में मेडिक्लेम के आधार पर अपना इलाज करा सकेंगे। यह जानकारी मुस्कान हॉस्पिटल ग्रुप के अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने रविवार को प्रेस काॅन्फ्रेंस में दी। कहा कि पहले यह सुविधा नहीं होने से सेल के कर्मियों को मुस्कान ग्रुप में इलाज कराने के बाद बिल देने की समस्या बनी रहती थी। इसे देखते हुए ग्रुप ने मेडिक्लेम सुविधा बहाल करने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि अस्पताल में इंश्योरेंस और कैशलेश एटीपी सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। ताकि मरीजों को परेशानी न हो। मौके पर फाल्गुनी भट्टाचार्य भी उपस्थित थे।