कैंडल मार्च निकालकर सामूहिक दुष्कर्म मामले का किया विरोध
कस्बे में रविवार की देर शाम केंडल मार्च निकालकर उत्तर प्रदेश के उन्नाव में नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म के मामले एवं जम्मू कश्मीर के कठुआ में एक नाबालिग के साथ हुए सामुहिक दुष्कर्म मामले में विरोध जताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव इंदिरा मीना के नेतृत्व में उनके समर्थकों, मुस्लिम समाज के युवाओं एवं अन्य कई लोगों ने केंडल मार्च निकाल कर घटना पर आक्रोश व्यक्त किया एवं आरोपियों की फांसी की मांग की। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव इंदिरा मीना ने कहा कि केंद्र सरकार की विफलता के चलते आज देश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। नाबालिगों के साथ सामुहिक दुष्कर्म की घटनाएं बढ रही हैं, जो निंदनीय है। उन्होंने केंडल मार्च निकाल कर घटना पर आक्रोश व्यक्त किया एवं आरोपियों की फांसी की मांग की। इस अवसर पर आसिफ खान, देवा गुर्जर, वसीम खान आदि कई युवा एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।