बौंली में साप्ताहिक समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
बौंली. उपखंड स्तरीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारी।
बौंली| उपजिला कलेक्टर विजेंद्र मीना की अध्यक्षता में सोमवार को उपखंड कार्यालय में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। उपजिला कलेक्टर विजेंद्र मीना ने बताया कि बैठक के दौरान राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान तहसीलदार को सिवायचक व चरागाह भूमि पर बजरी का स्टॉक करने वाले के खिलाफ एफआईआर करवाने एवं अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ 91 के तहत सजा करवाने के निर्देश दिए। राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का निस्तारण करवाने, रोडा एक्ट के तहत कुर्की वारंट की पालना करने एवं बिना भूमि रूपांतरण निर्माण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने एवं कार्मिकों को पाबंद कर बाल विवाह रोकथाम करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व वसूली पर असंतोष व्यक्त किया। इसके साथ ही अन्य विभागों के अधिकारियों को भी समस्या समाधान के निर्देश दिए। इस अवसर पर कई विभागीय अधिकारी मौजूद थे।