डूंगरी में हत्या कर शव को गांव में पटक गए
बौंली | बौंली थानांतर्गत ग्राम डूंगरी निवासी एक युवक की हत्या का मामला पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। थानाधिकारी प्रेमबहादुर ने बताया कि भैरूलाल पुत्र रघुवीर मीना निवासी हथडौली एवं मुकेश पुत्र कैलाश मीना निवासी डूंगरी ने इस आशय की रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि डूंगरी निवासी दिलखुश मीना (19) पुत्र जगदीश मीना को गांव के ही निवासी माणक चंद पुत्र रामफूल गुर्जर, गोविंद गुर्जर, मीठालाल गुर्जर, सुरेश गुर्जर एवं रामकेश कीर सरसों की तूडी भरवाने के लिए लेकर गए थे। बाद में शनिवार सुबह करीब दस बजे घर पर दिलखुश को मृत अवस्था में छोडकर चले गए।