सैन जयंती पर प्रतिभाओं का सम्मान
बौंली. सेन जयंती पर सेन समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह में एक प्रतिभावान छात्रा को प्रशंसा-पत्र प्रदान करते अतिथि।
बौंली| सैन समाज बौंली के तत्वावधान में शुक्रवार को श्री गोविंददेव जी के मंदिर पर श्री सेन महाराज की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि तहसील अध्यक्ष कानजी मीना थे तथा अध्यक्षता मनीष कुमार सेन ने की। इस अवसर पर सुबह नौ बजे श्री गोविंददेव जी के मंदिर से सैनजी महाराज की शोभायात्रा बैंडबाजे के साथ प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाली गई। उसके बाद बोर्ड कक्षाओं में अच्छे अंक से उत्तीर्ण होने वाले समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि प्रतिभाओं को समय-समय पर सम्मानित किया जाना चाहिए।