पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बौंली में पहले दिन हुई 250 क्विंटल चने की खरीद

बौंली में पहले दिन हुई 250 क्विंटल चने की खरीद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सहकारिता विभाग एवं राजफेड द्वारा क्रय-विक्रय सहकारी समिति बौंली के माध्यम से क्षेत्र के किसानों से समर्थन मूल्य पर सरसों एवं चने की खरीद के लिए गौण मंडी परिसर में 2 अप्रैल से संचालित खरीद केंद्र पर मंगलवार को पहली बार चने की खरीद की गई।

गौरतलब है कि खरीद केंद्र पर सरसों की तो खरीद की जा रही थी लेकिन चने की खरीद नहीं की जा रही थी जिसको लेकर दैनिक भास्कर में 10 अप्रैल को समर्थन मूल्य खरीद केंद्र पर नहीं हुई चने की खरीद शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। उसके बाद किसानों के मोबाइल चने के बेचान के लिए मैसेज आने लग एवं मंगलवार से चने की खरीद शुरू कर दी गई। क्रय-विक्रय सहकारी समिति बौंली के प्रधान व्यवस्थापक वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि 17 अप्रेल को खरीद केंद्र पर चने की खरीद शुरू की गई है। पहले दिन खरीद केंद्र पर 250 क्विंटल चने की खरीद की गई। खरीद केंद्र पर अब तक 1100 क्विंटल सरसों की खरीद की गई है। उन्होंने बताया कि पहले किसानों से दो दिन में अधिकतम 50 क्विंटल उपज खरीदी जा रही थी। अब एक ही दिन में अधिकतम 40 क्विंटल उपज ही खरीदी जा सकेगी।

उन्होंने बताया कि जिन किसानों का नंबर यदि निकल भी गया हो तो भी वे खरीद केंद्र पर संपर्क कर नई तिथि लेकर अपनी उपज बच सकते हैं। उन्होंने बताया कि भुगतान की प्रक्रिया में करीब एक सप्ताह बाद किसान के पास उसके बैंक खाते के सत्यापन के लिए मैसेज आने लग गए हैं, जिससे सत्यापन के बाद राशि उनके बैंक खातों में हस्तांतरित कर दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...