पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गंभीर घायल बाइक सवार की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बौंली. समर्थन मूल्य खरीद केंद्र पर चने की तुलाई करते पल्लेदार।

कासं | सवाईमाधोपुर

मानटाउन थाना क्षेत्र में लालसोट कोटा मेगा हाइवे पर बाबा टी स्टाल आदर्श नगर के समीप ट्रक की टक्कर से गंभीर घायल बाइक सवार की जयपुर जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मानटाउन थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। उधर मृतक के भाई राजेश योगी ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही व तेज गति से टक्कर मारने का मामला दर्ज कराया है।

मृतक के भाई ने रिपोर्ट में बताया कि वह 16 अप्रैल की शाम छह बजे बड़े भाई दिलखुश पुत्र रमेश योगी निवासी सूरवाल के साथ बाइक से अपने गांव जा रहा था। बाबा टी स्टाल के पास बाइक खड़ी कर किसी काम से चला गया। बाइक के पास भाई दिलखुश खड़ा था। इस दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने भाई को टक्कर मार दी तथा कुचलता हुआ निकल गया। घायल को लोगों की सहायता से उपचार के लिए सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां से उसे जयपुर रेफर कर दिया। जयपुर जाते समय दिलखुश ने दम तोड़ दिया। मानटाउन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

खबरें और भी हैं...