बौंली में न बिजली के आने का पता और न ही जाने का
बौंली| कस्बे में सहित आस-पास के गावों में कब बिजली आती है और कब चली जाती है इसका पता ही नहीं चलता है। पिछले कई दिनों से दिनभर में कई बार बिजली आती-जाती रहती है। इससे एक ओर जहां लोग गर्मी में कूलर-पंखे नहीं चलने के कारण परेशान रहते हैं, वहीं दूसरी ओर बिजली के अभाव में कस्बे की पेयजलापूर्ति भी बाधित हो जाती है। बिजली की अघोषित कटौती के बारे में जब जेईएन से बात करने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं हो सकी। एईएन अवकाश पर होने के कारण बात नहीं हो सकी।