पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बौंली में समर्थन मूल्य खरीद केंद्र पर माल की अधिक तुलाई होने से जगह की कमी, किसान लौटने लगे

बौंली में समर्थन मूल्य खरीद केंद्र पर माल की अधिक तुलाई होने से जगह की कमी, किसान लौटने लगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बौंली | क्रय-विक्रय सहकारी समिति बौंली द्वारा गौणमंडी परिसर में 2 अप्रैल से संचालित चने एवं सरसों के खरीद केंद्र पर इन दिनों चने एवं सरसों की खरीद तेजी से हो रही है। अब तक खरीद केंद्र पर 11 हजार क्विंटल सरसों एवं 9 हजार क्विंटल चने की खरीद की जा चुकी है। खरीदा गया चना एवं सरसों का उठाव कम होने एवं मंडी परिसर में जगह की कमी होने से कई किसानों का माल समय पर नहीं तुल पा रहा ,है जिसके कारण उनको अपना माल वापिस ले जाना पड रहा है।

तीन ही प्लेटफार्म है खरीद केंद्र के पास: क्रय-विक्रय सहकारी समिति बौंली द्वारा गौणमंडी बौंली परिसर में 2 अप्रेल से समर्थन मूल्य पर चने एवं सरसों की खरीद की जा रही है। तब से ही मंडी समिति द्वारा क्रय-विक्रय सहकारी समिति को तीन प्लेटफॉर्म ही उपलब्ध करवाए गए हैं।

अब तक हो चुकी है 20 हजार क्विंटल माल की तुलाई, किसानों ने जताई नाराजगी

खबरें और भी हैं...