पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परिजन बाहर सो रहे थे, घर से शादी का सामान नकदी चोरी

परिजन बाहर सो रहे थे, घर से शादी का सामान-नकदी चोरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बौंली. खोहरी गांव में चोरी की घटना के बाद घटना स्थल का जायजा लेती पुलिस।

भास्कर न्यूज | बौंली

थानांतर्गत ग्राम पंचायत लाखनपुर के ग्राम खोहरी निवासी पूरणमल गुर्जर के खेत पर बने मकान पर चोर नकदी व आभूषण की चोरी कर ले गए। पीड़ित के अनुसार वह अपने परिजनों सहित सोमवार की रात को मकान के बाहर सो रहा था। इस दौरान अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पास ही रहने वाला प्यार सिंह गुर्जर जब मंगलवार को सुबह पांच बजे शौच के लिए जा रहा था तो उसे रास्ते में बक्सा एवं कपड़े बिखरे हुए दिखाई दिए। इस पर उसने वापिस आकर पूरण को उठाकर यह बात बताई। इस पर पूरण ने घर में जाकर देखा तो बक्सा गायब मिला तथा रास्ते में पड़े बक्से एवं बिखरे कपड़ों को देखा। उसने बताया कि उसकी बड़ी लड़की के शादी के गहने थे, जो उसके पास ही रखे थे। इनमें नाक की सोने की बाली, जंतर, पायजेब, कान की गुट्टियां, दो जोड़ कनकती, हथफूल आदि सोने के आभूषण तथा 18 हजार रुपए नकद सहित अन्य सामान चोरी हो गए। चोरी की सूचना पर सरपंच पुत्र विकास सिंह सहित मित्रपुरा चौकी प्रभारी दशरथलाल भी मौके पर पहुंचे।

यह माल पार



सोने की बाली

जंतर, पायजेब

कान की गुट्टियां

दो जोड़ी कनकती

हथफूल

18 हजार नकद

खबरें और भी हैं...