घर से भागकर गई विवाहिता मिली
बौंली| बौंली थानांतर्गत ग्राम कोलाड़ा से गायब हुई विवाहिता को बौंली पुलिस ने दस्तयाब कर उपजिला मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां उसने अपने पीहर पक्ष में रहने की इच्छा जताई, जिस पर उसे चाचा के सुपुर्द कर दिया। हैड कांस्टेबल धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि कोलाड़ा निवासी राजू रैगर ने 8 दिसंबर को मामला दर्ज करवाया था कि उसकी प|ी पिंकी 3 दिसंबर 2017 की रात को बिना बताए घर से चली गई। पुलिस ने थाने से ही महिला को दस्तयाब कर उपजिला मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां उसने अपने पीहर पक्ष में रहने की इच्छा जताई, जिस पर उसे चाचा ताराचंद के सुपुर्द कर दिया।
मित्रपुरा की लड़की लालसोट से दस्तयाब, पिता को सुपुर्द : मित्रपुरा से गायब हुई एक लड़की को पुलिस ने लालसोट से दस्तयाब कर उपजिला मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां उसने अपने पिता के साथ रहने की इच्छा जताई, जिस पर उसे पिता के सुपुर्द कर दिया। हैड कांस्टेबल धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि मित्रपुरा निवासी एक लड़की 12 मई को बिना बताए घर से भागकर चली गई थी। इस पर पुलिस ने उसे लालसोट से दस्तयाब कर उपजिला मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां उसने अपने पिता के साथ रहने की इच्छा जताई, जिस पर उसे पिता के सुपुर्द कर दिया।
अपहृता को दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा : रतनपुरा गांव से भगाकर ले जाई गई एक लड़की को पुलिस ने उसके गांव रतनपुरा से दस्तयाब कर उपजिला मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।