- Hindi News
- National
- रोडवेज बस शुरू करने की मांग को लेकर मुख्य प्रबंधक से मिला बपूंई के ग्रामीणों का दल
रोडवेज बस शुरू करने की मांग को लेकर मुख्य प्रबंधक से मिला बपूंई के ग्रामीणों का दल
उपखंड के ग्राम बपूंई का एक प्रतिनिधि मंडल बुधवार को जयपुर जाकर राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के मुख्य प्रबंधक से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने प्रबंधक को बताया कि बपूंई बौंली उपखंड क्षेत्र का ग्राम पंचायत मुख्यालय है तथा आस-पास कई गांव लगते हैं। बपूंई से जयपुर तक आने-जाने के लिए न तो निजी बसें हैं और न ही रोडवेज बसें हैं।
ऐसे में ग्रामीणों को डग्गेमार वाहनों अथवा स्वयं के या किराए के निजी वाहनों से यात्रा करनी पडती है। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य प्रबंधक से वैशाली नगर आगार की एक बस जयपुर से निवाई झिलाय, सिरोही, बडागांव एवं गूगडौद होते हुए बपूंई तक संचालित करने की मांग की है। प्रतिनिधि मंडल में सरपंच प्रतिनिधि सियाराम मीना, एडवोकेट ओमप्रकाश सोनी, भानू कुमार लक्षकार, रामसहाय फागणा, रामनिवास नाई, राधाकिशन सोनी, सोपाल माली, श्रीनारायण गुर्जर एवं श्योजी मीना आदि थे। मुख्य प्रबंधक ने प्रतिनिधि मंडल को जल्दी ही उक्त मार्ग पर रोडवेज बस संचालन करवाने का आश्वासन दिया है।
बौंली। रोडवेज बस की मांग को लेकर मुख्य प्रबंधक से मिलते बपूंई का प्रतिनिधि मंडल।