पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शराब की दुकान नहीं हटी तो ग्रामीण कर सकते हैं आंदोलन

शराब की दुकान नहीं हटी तो ग्रामीण कर सकते हैं आंदोलन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपखंड क्षेत्र बौंली की ग्राम पंचायत बास टोरडा की सरपंच मोनिका गौड के नेतृत्व में ग्रामीणों ने शुक्रवार को एक बार फिर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर पीपलवाडा रोड पर स्थित शराब की दुकान को हटवाने की मांग की है। सरपंच सहित ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को बताया कि यह दुकान अवैध रूप से संचालित है। साथ ही इस दुकान के आस-पास तीन मंदिर हैं। दुकान पर शराब पीकर लोग खाली बोतलें मंदिर के आस-पास ही डाल देते हैं। साथ ही शराबियों के कारण उधर से अकेली महिलाओं एवं आम जनता को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पडता है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में पूर्व में भी ज्ञापन दिया गया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने शुक्रवार को एक बार फिर ज्ञापन देकर तीन दिन में शराब की दुकान को हटवाने की मांग की है। साथ ही 21 मई के बाद आंदोलन जनता द्वारा मजबूरन आंदोलन करने की चेतावनी दी है। उपखंड अधिकारी ने ज्ञापन पर कार्रवाई करते हुए थानाधिकारी बौंली को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

खबरें और भी हैं...