पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लछमा देवी हत्याकांड का एक और आरोपी दबोचा

लछमा देवी हत्याकांड का एक और आरोपी दबोचा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लछमा देवी हत्याकांड का एक और आरोपी दबोचा

बौंली | बंधावल गांव के पास चार साल पहले हुई लछमादेवी की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी चन्द्र प्रकाश चौधरी ने बताया कि फरवरी 2014 में जटावती निवासी लछमादेवी अपने गांव से पीहर बंधावल पैदल ही जा रही थी कि कुछ अज्ञात लोगों ने महिला को अकेली देखकर सरसों में खेत में ले जाकर लूट के इरादे से हत्या कर दी एवं गहने आदि लूट लिए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच की। आरोपियों में से छह पहले ही जेसी जा चुके हैं। सातवें आरोपी के रूप में पुलिस ने मालपुरा घांटी टोंक निवासी अम्बालाल मोग्या को दौसा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। अभी एक और आरोपी की गिरफ्तारी बाकी है।

खबरें और भी हैं...