पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बजरी से ओवरलोड 11 ट्रैक्टर ट्रॉलियां जब्त

बजरी से ओवरलोड 11 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बौंली| बौंली थाना पुलिस ने शनिवार की शाम को अवैध बजरी परिवहन करने वालों के खिलाफ बडी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से ले जाई जा रही बजरी की 11 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त कर पुलिस थाने में खडी करवाई है। थानाधिकारी चन्द्र प्रकाश चौधरी ने बताया कि अवैध रूप से ले जाई जा रही बजरी के वाहनों के बारे में पुलिस को सूचना मिली। इस पर पुलिस तत्काल रवाना हुई। पुलिस को हरसोता एवं डिडवाडी के बीच अवैध रूप से बजरी ले जाते हुए 11 ट्रैक्टर-ट्रॉली मिले, जिनको पुलिस ने जब्त कर पुलिस थाने में खडा करवा दिया।

खबरें और भी हैं...