पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परिंडे बांधकर लिया पानी भरने का संकल्प

परिंडे बांधकर लिया पानी भरने का संकल्प

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बौंली. राबाउमावि में परिंडे बांधकर पानी भरते स्काउट-गाइड।

सामाजिक सरोकार

दैनिक भास्कर के कार्यक्रम के तहत भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ की ओर से पक्षियों की सेवा

बौंली | उपखंड मुख्यालय के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बौंली में शनिवार को दैनिक भास्कर के सामाजिक सरोकार कार्यक्रम के तहत राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ की ओर से परिंडे बांधे गए। इस अवसर पर उपस्थित स्काउटर-गाइडर एवं गाइड ने परिंडे बांध उनमें पानी भरने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ अध्यापिका संजू गुप्ता, वरिष्ठ लिपिक राजकुमार गोयल, गाइडर आरती वर्मा सहित कई छात्राएं उपस्थित थी।

भाड़ौती | दैनिक भास्कर के सामाजिक सरोकार अभियान के तहत कस्बे के जीएस चिल्ड्रन एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय के तत्वावधान में पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए तथा छात्र व स्कूल स्टाफ ने परिंडों में पानी भरने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य भवानी सिंह राजपूत ने बताया कि दैनिक भास्कर की सामाजिक सरोकार की मुहिम के दौरान स्कूल के छायादार पेड़ पौधों में तथा कस्बे के मुख्य बाजार में जगह चिन्हित कर छायादार पेड़ पौधों में पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए तथा उन में पानी भरा गया।

दैनिक भास्कर की इस मुहिम की लोगों ने सराहना की। इस दौरान जीएस चिल्ड्रन एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य भवानी सिंह राजपूत, अध्यापक गोवर्धन योगी एवं छात्र-छात्राएं सहित स्टाफ मौजूद रहा।

भाड़ौती. दैनिक भास्कर के सामाजिक सरोकार अभियान के तहत कस्बे में परिंडे बांधते छात्र तथा मौजूद स्टाफ।

खबरें और भी हैं...