बौंली थानांतर्गत ग्राम पंचायत कुशलपुरा के ग्राम कुआगांव में रविवार को एक कुएं में एक युवक का शव मिला। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव बाहर निकलवाकर बौंली अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
कुआगांव में मैदार खुर्द को जाने वाले रास्ते के पास रैगर बस्ती में एक कुआं है, जिससे रविवार को दोपहर में जब इंजन चालू कर पशुओं को पानी पीने के लिए खेळ भर रहे थे। इस दौरान लोगों को कुएं में लाश पडी होने की जानकारी मिली। इस पर ग्रामीणों ने बौंली पुलिस को कुएं में एक शव पडा होने की सूचना दी। सूचना पर स्वयं थानाधिकारी चन्द्रप्रकाश चौधरी मय जाब्ता मौके पर पहुंचे एवं ग्रामीणों के सहयोग से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। मृतक की जेब से मिल आधार के अनुसार उसकी पहचान मिर्जापुर, गंगापुर सिटी निवासी 21वषीय सोनू पुत्र चिरंजीलाल रैगर के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना कर मृतक का शव बौंली अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। सोमवार को परिजनों के आने के बाद मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।