हरसोता के सरकारी स्कूल में सेंधमारी, दो गैस सिलेंडर चोरी
भास्कर न्यूज| बौंली
उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हरसोता से अज्ञात चोर दो गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए। प्रधानाध्यापक दामोदर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि गुरूवार को बच्चों को पोषाहार खिलाने के बाद प्रभारी रसोई घर के ताला लगवाकर गए थे। शुक्रवार को सुबह जब विद्यालय आए तो देखा कि रसोई घर का ताला टूटा हुआ था तथा दवाजे खुले हुए थे। अंदर देखने पर पाया कि रसोइ घर से दो गैस सिलेंडर गायब थे। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना कर आवश्यक कार्रवाई की। पूर्व में भी इस विद्यालय से कंप्यूटर चोरी हो गए थे, जिनका आज तक सुराग नहीं लगा।