पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नाले की सफाई नहीं होने से नाले का गंदा पानी रास्ते में, लोग परेशान

नाले की सफाई नहीं होने से नाले का गंदा पानी रास्ते में, लोग परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाले की सफाई नहीं होने से नाले का गंदा पानी रास्ते में, लोग परेशान

बौंली | उपखंड मुख्यालय पर बने सार्वजनिक नाले की सफाई नहीं होने से उसमें कचरा जमा है जिसके कारण नाले का पानी रास्ते में आ जाता है। कस्बा निवासी रमेश चंद वर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत से बस स्टेंड तक बने सार्वजनिक नाले की नियमित सफाई नहीं होती है जिसके कारण स्टेट बैंक के पास नाले की गंदगी एवं पानी आजाद चौक की ओर आने वाले रास्ते में आ जाता है। उक्त गंदगी एवं कीचड रास्ते में फैलने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पडता है। उन्होंने उक्त नाले की नियमित सफाई करवाने की मांग की है।

लाखनपुर में टैंकरों से पानी की आपूर्ति करने की मांग

बौंली | उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत लाखनुपर की सरपंच भंवर बाई ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर उनकी ग्राम पंचायत में टेंकरों द्वारा जलापूर्ति करवाने की मांग की है। सरपंच ने उपखंड अधिकारी को बताया कि उनकी ग्राम पंचायत लाखनपुर क्षेत्र के गावों में पेयजल संकट उत्पन्न है। गांव में लगे हैंडंपप जवाब देने लग गए हैं। ऐसे में गांवों में व्याप्त पेयजल संकट को दूर करने के लिए टेंकरों से जलापूर्ति करवाई जाए।

पेयजल समस्या को लेकर एसडीएम से मिली महिलाएं

बौंली | उपखंड मुख्यालय बौंली के खादी बाग स्थित इंदिरा कॉलोनी की कई महिलाओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर उनकी कॉलोनी में पेयजल व्यवस्था करने की मांग की है। उनका कहना था कि उनकी कॉलोनी में बीसलपुर योजना के पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है, जिससे लोगों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड रहा है।

अवैध कनेक्शन हटवाए जाएं

शिवाड़ | ग्राम पंचायत महापुरा से मुरली मनहोपुरा गांव की ओर जा रही पानी की पाइप लाइन में हो रहे अवैध कनेक्शन को हटवाने की मांग ग्रामीणों ने जलदाय विभाग के अधिकारियों से की है। ग्रामीणों ने बताया कि पाइप लाइन में अवैध कनेक्शन होने के कारण गांव तक पानी नही पहुंच पा रहा है, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। ऐसे में पाइपलाइन में से अवैध कनेक्शन हटवाए जाएं।

नए बीडीओ ने कार्यभार संभाला

बौंली | पंचायत समिति में शुक्रवार को नए विकास अधिकारी के रूप में हरिसिंह चारण ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

खबरें और भी हैं...