बौंली. पंचायत समिति में बीडीओ हरिसिंह चारण को ज्ञापन देते पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के पदाधिकारी।
बौंली | नियमितिकरण सहित विभिन्न मांगों को लेकर 30 अप्रेल से चल रहे महानरेगा कार्मिकों के अंदोलन के समर्थन में तथा पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारियों के कैडर रिव्यू की मांग को लेकर पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संघ ने 18 मई से महानरेगा कार्यो का बहिष्कार किया है। इस संबंध में पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष हंसराज मीना ने बताया कि इस संबंध में शुक्रवार को संघ की ओर से विकास अधिकारी हरिसिंह चारण को ज्ञापन दिया गया है। महानरेगा कार्मिकों तथा पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संघों की मांगों के पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।