पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक वर्ष से फरार मारपीट के ईनामी आरोपी गिरफ्तार

एक वर्ष से फरार मारपीट के ईनामी आरोपी गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेहटी | एक वर्ष पूर्व 15 अप्रैल 17 को रेहटी थाने के गांव बाबरी में रात के समय अज्ञात आरोपी ने डिमावर निवासी फरियादी अर्जुन राठौर के साथ मारपीट की थी। यह आरोपी एक वर्ष से फरार थे।

इन पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने एक हजार रुपए का इनाम रखा था। इन्हें गिरफ्तार करने के लिए एसडीओपी बुदनी महेंद्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे ने एक टीम गठित की। इन्होंने 18 अप्रैल को मारपीट के आरोपी रामराज कीर पुत्र धनराज कीर निवासी भेला गांव तहसील सिवनी जिला होशंगाबाद, गंगाधर कीर पुत्र धन्नालाल कीर निवासी गाडरापुर तहसील टिमरनी जिला हरदा को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रेहटी रजनीकांत दुबे, उप निरीक्षक श्यामकुमार सूर्यवंशी, ओमप्रकाश वर्मा, आरक्षक मनोज, रामूलाल, विपिन, सायबर सेल के सुशील सालवे, शैलेंद्र राजपूत शामिल थे।

खबरें और भी हैं...