पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बुदनी| नगर के वार्ड 12 में सड़क का भूमिपूजन किया

बुदनी| नगर के वार्ड 12 में सड़क का भूमिपूजन किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुदनी| नगर के वार्ड 12 में सड़क का भूमिपूजन किया गया। भूमि पूजन वेयर हाउस कारपोरेशन अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत, नगर नगर परिषद अध्यक्ष पुष्पा राजपूत एवं स्थानीय वार्ड पार्षद रजनी सिंह आजाद के मुख्य आतिथ्य में किया गया। वार्ड पार्षद रजनी सिंह आजाद ने बताया कि यह बुदनी नगर का सबसे बड़ा वीआईपी रोड है। इसमें दोनों साइड नालियां, फुटपाथ, डिवाइडर एवं ब्रिज से लेकर स्लीपर फैक्टरी तक स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। इसकी लागत 3 करोड़ 13 लाख रुपए हैं। जिससे नगर की सुंदरता बढ़ेगी। उक्त कार्य आरएस कंस्ट्रक्शन कंपनी भोपाल द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष विजयसिंह राजपूत, हरदयाल सिंह आजाद, सत्येन्द्र सिंह, रीना धुर्वे भोजकुमार, सीएमओ डीपी दुबे, सब इंजीनियर विद्वान सिंह, जितेन्द्र बघेल, राजू देवगर, संजय साहू एवं अन्य स्थानीय निवासी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...