बगड़. संत के समाधि स्थल पर कलश स्थापना के बाद आरती करते श्रद्धालु।
भास्कर न्यूज | बगड़
खेड़ी मोहल्ला स्थित संत स्वामी गणेशानंद बलदेवानंद सरस्वती के समाधि स्थल पर पक्का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद सोमवार को समाधि स्थल पर कलश स्थापना की गई। पं. पवन शर्मा के आचार्यत्व में यजमान संतोष दाधीच, अवधेश ओझा, वीरेंद्रसिंह शेेखावत व संतकुमार शर्मा ने गणेेश पूजन के बाद गुरु पूजन, समाधि पूजन व कलश पूजन में भाग लिया। गुरू पूजन के बाद गुरू आरती की गई जिसमें पूर्व चेयरमैन राजेंद्र शर्मा, डाॅ.राजेश शर्मा, मुकुंदसिंह शेेखावत, सतीश सैनी, गोेपाल जांगिड़, शेेखर दाधीच, मनोज सहल, दामोदर पारीक, मुरारी जांगिड़, उम्मेेदसिंह, शंकर पुरोहित, संतोष सोनी, सतीश दाधीच, राकेश शर्मा, राकेश तंवर, दुर्गा मंदिर पुजारी भवानीशंकर व्यास, रणवीर भड़िया, राजेश कुमावत सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे। इस अवसर पर सत्संग और महिलाओं ने मंगल गीत गाए। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरित किया गया।
बगड़ के खेड़ी मोहल्ला स्थित समाधि स्थल का निर्माण कार्य पूरा
बागोरा के श्रीराम महायज्ञ में 31 हजार आहुतियां दीं
इंद्रपुरा | बागोरा शीतला मंदिर के पास सीताराम आश्रम में नो दिवसीय नौ कुंडीय श्रीराम महायज्ञ में सोमवार को स्थापित देवताओं का हवन पुरुष सुक्त एवं श्रीराम मंत्र से 31 हजार आहुतियां दी गई। आश्रम के महंत श्रीरामदासजी महाराज के सानिध्य एवं यज्ञाचार्य पंडित केदार शर्मा बागरियावास के आचार्यत्व में महायज्ञ में जन कल्याण के लिए आहुतियां दी जा रही हैं। सांवरमल सैनी, लक्ष्मणसिंह, साधुराम सैनी, सुंड़ाराम सैनी, बंशीधर, मदनलाल, रूड़ाराम गुर्जर, भोलाराम सैनी, पवन आदि ने आहुति प्रदान की। इस मौके पर अवधेशदासजी महाराज, रामचंददास महाराज उज्जैन आदि मौजूद थे।
चिराना | निकटवर्ती ग्राम पंचायत बागोरिया की ढाणी के भानावाली ढाणी में रविवार की रात भैरोंजी सेवा समिति की ओर से रात्रि जागरण हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवलगढ़ विधायक डाॅ. राजकुमार शर्मा की आगवानी में मुख्य सड़क से कार्यक्रम स्थल तक जुलूस के रूप में वाहन रैली निकाली गई। ग्रामीणों ने आतिशबाजी चलाकर विधायक डॉ. शर्मा का अभिनंदन किया। चिराना के पूर्व सरपंच सत्यनारायण अग्रवाल की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में परमेश्वरलाल सैनी, राजकुमार सैनी, बनवारीलाल सैनी, सागरमल आदि मौजूद थे।
इंद्रपुरा. बागोरा श्रीराम महायज्ञ में सोमवार को आहुतियां देते यजमान।
बुराइयां त्यागने का संकल्प लिया
पचेरी | बुहाना रोड स्थित मैरिज गार्डन में सत्संग का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला काॅर्डिनेटर विनोद दास ने की। सत्संग के दौरान महिला-पुरुषों ने समाज में बाल विवाह, शराब, दहेज आदि पर रोक लगाने का संकल्प भी लिया। इस मौके पर होशियार सिंह शिवसिंहपुरा, रामसिंह डुमोली, कर्णसिंह दास झारोड़ा, दलीपदास खानपुर, बिंदु खानपुर, राजबाला, संतोष, अनिता, कमला, मीना आदि मौजूद थे।
जीव मात्र के लिए भगवान की भक्ति ही कल्याणकारी : पाठक : मंड्रेला | चंपावत शक्ति माता मंदिर में चल रही भागवत कथा के तीसरे दिन आचार्य हेतराम पाठक ने कहा कि मनुष्य के लिए भगवान की भक्ति ही कल्याणकारी है। उन्होंने कहा कि भगवान का भजन करके ही मनुष्य आवागमन के बंधन से मुक्त हो सकता है। इस अवसर पर महाराज ने प्रह्लाद चरित, वामन अवतार व समुद्र मंथन की कथा का वर्णन किया।